राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की फिर बिगड़ी तबीयत

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की फिर बिगड़ी तबीयत

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की फिर बिगड़ी तबीयत

अयोध्या।— (संदीप श्रीवास्तव-Info Media)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलते ही श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एस. के. पाठक ने उनका परीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास पिछले 36 घंटों से कुछ भी ग्रहण नहीं कर पाए हैं। उन्हें लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।

महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास उन्हें लेकर मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर श्रद्धालुओं और संत समाज में चिंता का माहौल है, वहीं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।